पहले मुस्कुराए, फिर हाथ जोड़े और की बातचीत, संसद भवन परिसर में ऐसे हुई पीएम मोदी और राहुल गांधी की मुलाकात
संसद भवन परिसर में पीएम मोदी और राहुल गांधी की मुलाकात हुई
संसद परिसर में जैसे ही पीएम मोदी पहुंचे तो राहुल गांधी, जेपी नड्डा समेत तमाम नेताओं ने हाथ जोड़कर उनका स्वागत किया। पीएम मोदी ने भी उसी अंदाज में हाथ जोड़कर उनके अभिवादन को स्वीकार किया। खास बात ये थी राहुल गांधी ने इस दौरान हाथ जोड़कर पीएम मोदी का अभिवादन किया तो प्रधानमंत्री ने भी उसी अंदाज में जवाब दिया। फिर उनके बीच बातचीत भी हुई। सवाल ये है कि अभी चुनावी घमासान चल रहा तो ऐसे में उनके किस मुद्दे पर बात हुई होगी ये स्पष्ट नहीं है।
dhananjaykumarroy